Thursday, January 28, 2010

सोचे ..............

हर क्षेत्र में विशष्टि करण हो रहा है /इस प्रकार समाज के विभिन्न क्षेत्रो पर नज़र डाले तो विशिष्टकरण का असर देखने को मिलेगा / प्रश्न है क्या राजनीति में विशिष्टकरण नहीं हो रहा है / मेरा मानना है बुल्कुल विशिष्टकरण हो रहा है /इसमें मानवता का गलाकाट विशिष्टकरण है /ऐसा विशिष्टकरण जिस पर मानवता भी रोने लगे / क्या में गलत कह रहा हूँ ? शायद गलत भी है कुछ लोग मानवता के लिए राजनीति करते /फिर प्रश्न उठता है क्या मानवता के लिए काम करने वाला भोजन नहीं करता / क्या वह इंसानों से अलग है ? क्या वह भागवान है ? बिल कुल नहीं / भोजन की बात आई है तो भोजन की एक सीमा होती है /कुछ लोग यह भी कहते है की जीवन शान से जीना चाहिए / प्रश्न है क्या शान से जीने के लिए भ्रष्टाचार करना जरुरी है / विकास के नाम पर क्षेत्रवाद फैलाना स्टुडेंट्स , अन्य राज्यों के लोग को मरना ,मानसिक अत्याचार करना क्या जरुरी है /भारत के अगर विश्लेषण करे तो क्या वह विशिष्टकरण अपने अन्दर ला पाए है / क्यों भेंड और बकरी की तरह हके जा रहे है /क्या भारत की जनता भेंड और बकरी है / कभी भेडिये धर्म के नाम पर , तो कभी जाति के नाम पर , आज कल जायद प्रचल में है क्षेत्र के नाम पर /भारत की जनता अपने अन्दर विशिष्टकरण लाये अच्छे नेता को चुने और लोग तंत्र को सफल बनाये

Monday, January 25, 2010

क्षेत्रवाद ........

एक जगह पढने को मिला की देश की सबसे मज़बूत महिला सोनिया गाँधी है / हमारे देश में महिला सर्वोच्च पद पर है / महिला चीएफ़ मिनिस्टर भी है /एक राज्य में महिला दलित अधिकारों की बात कर के आई और बाद में अपनी मूर्ति राज्य में लगाव दिया /यह भी मज़बूत महिला है / माया वती ने जिस बात के लिए अपनी मूर्ति लगवाई है मरने के बाद अपनी मूर्ति तोड़ने का वसीयत बनवाएगी और बनवाना भी चाहिए / भारत में कोई धर्म की राजनीती कर रहा , कोई क्षेत्रवाद की , कोई जाती आधारित राजनीती / आखिर यह क्या है /

Sunday, January 24, 2010

क्षेत्रवाद के बारे में ..........

महाराट्र में टैक्सी का परमिट उसे ही मिलेगा जो महाराट्र में १५ वर्षो से रह रहा है / क्षेत्रवाद का आन्नद पहले शिव सेना और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ही लेती थी /बदनाम थी और है / लेकिन कांग्रेस गटबंधन सरकार में ऐसा नियम कांग्रेस को भी क्षेत्रवाद की श्रेणी में डालता है / अब शिव सेना भूमि पुत्रो को अधिकार दिलाना चाहती है /ऐसा अधिकार जो भारतीय संविधान में नहीं है /शिव सेना और मनसे भारतीय संविधान के उलटे कार्य करते है / यह पूरा हिंदुस्तान जानता है / लेकिन कांग्रेस गटबंधन सरकार का फैसला शिव सेना और मनसे को बल देता है / अगर लोग समझते है की क्षेत्रवादी बनाने से विकास होगा तो वह गलत सोचते है / लोग ही सोचते है तभी तो ऐसे दुष्ट क्षेत्रवादी पार्टियों को बल मिल रहा है जो भारत की एकता और अखंडता को तोड़ रहा है / किसी ज़माने में बम्बई जाना गर्व की बात थी ,फिल्म का गाना भी है बम्बई हम को जम गई /बम्बई एकता की मिसाल लगाती थी /फ़िल्मी दुनिया का केंद्र बना बम्बई / देश विदेश से लोग आये हम देश की बात करगे / देश के कोने कोने से कलाकार बम्बई में इकठा हुए और होते है / आज मुंबई मुम्बा देवी की नगरी में अन्य राज्यों के कलाकारों के घरो पर और उन पर हमला होता है / भारत में ट्रेन भी चली तो मुंबई से / क्या मुंबई की कोई अपनी संस्कृति नहीं है / ऐसा लगता है क्षेत्रवादी नेता रिसर्चर , प्रोफेस्सर , या पि.एच डी कर रहे है / यह खुद ही संस्कृति की परिभाषा नहीं जानते और बात करते है संस्कृति और अधिकार की / यह बात करती है भूमि पुत्रो की भारत की भूमि सभी भारत वाशियों की है यह सभी भूमि पुत्र है / देश की आजादी भारत के भूमि पुत्रो ने दिलाई है / जो की भारत के विभिन्न कोने से है /और यह क्षेत्रवादी दुष्ट बात करते है भूमि पुत्र की / भारत की जनता खाश तोर पर जो राज्य क्षेत्रवाद से प्रभावित है वंहा के लोगो से निवेदन है की ऐसे क्षेत्रवादी पार्टियों को बल प्रदान न करे /

Sunday, January 17, 2010

पूंजीवाद क्या है ?

अक्सर लोग पूंजीकरण का विरोध करते है / मै तो खास तौर पर विरोध करता हूँ /हमारे देश मै पूंजीकरण फैला है /प्रश्न भी उठता है आखिर कौन पूंजी नहीं चाहता / क्या मै धनवान नहीं बनाना चाहता /क्या मुझे शौख नहीं कि मै अच्छा खाना खाऊ ,पहनू, सवारी करू /अच्छे स्कूल में शिक्षा पाने की भी इच्छा थी खैर इस जन्म में तो पूरी नहीं हुई /फिर प्रश्न उठता है कि अच्छे स्कूल मै शिक्षा लेने कि इच्छा क्यों हुई क्या हमारे सरकारी स्कूल कि शिक्षा निति ,ढंग , शिक्षको का व्यवहार क्या अच्छा नहीं है / बिलकुल जब मै स्कूल में पड़ता था तब तो यही हाल था / और अब भी यही हाल जरूर होगा / तभी तो पूंजी प्राप्त लोग,प्राइवेट स्कूल मै अपने बच्चे को शिक्षा दिलवाना चाहते है / पूंजीकरण से लोगो को रोजगार मिला है / यह भी सही है /और तो और भारत में काफी बदलाव आया है /फिर प्रश्न उठता है ? काफी बदलाव में क्या बदला है ?क्या हम मानसिक तौर पर नहीं बदले है ? बिलकुल हम मानसिक तौर पर भी बदले है / जभी तो दाल भात बोलने में शर्म आती है / .............,.,.....

Friday, January 1, 2010

इन कानूनों के बारे में सोचना होगा

सी आर पी सी -१९७ ( इन दिस्चार्गे ऑफ़ ओफ्फिसिअल ड्यूटी ) के तहत कुछ भी कर गुजरने की छूट हासिल है / क्या यह सही है ? कर्तव् पूरा करने के नाम पर अगर वे लोगो की जान ले तो उनके खिलाफ कारवाही तभी संभव है , जब राज्य सरकार इसकी इजाज़त देती है / इस के बारे में आम आदमी को सोचना होगा / नहीं तो धरा १९७ का दुरपयोग होता रहेगा /
एक्ट -३०५ -१८ वर्ष से कम आयु के बच्चे को आत्म हत्या के लिए उकसाने पर आजीवन या कम से कम दस वर्षो तक सजा का प्रवधान है /
लेकिन हमारे समाज की विडम्बना है की कानून धनवानों के पक्ष्य में ही रह रहा है / हम देखते है की एक रिक्शा वाले को हमारे समाज के धनवान वर्गों या पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी पिटाई करते हुए हम देखते है / करण कानून का पालन न करना बताया जाता है / एक घर के नौकर को घर का मालिक चोरी का झूठा इनजाम लगाकर पुलिस वालो से पिटवाता है / पुलिस कर्मी उसे बहुत मरते है , लेकिन एक धनवान व्यक्ति या प्रशासिनक व्यक्ति को पुलिस वाले उसे चोर होते हुए भी छोड़ देते है /समाज को सवेंदन शील होना होगा तभी देश बदलेगा , राष्ट तरक्की की तरफ अग्रसर होगा /

Thursday, December 17, 2009

राज्यों का बटवारा किस लिए

कुछ लोग कह रहे है की छोटा राज्य विकास जल्दी करता है / इसके लिए लोग हरियाणा और पंजाब ,हिमाचल प्रदेश की तुलना कर रहे है / कुछ पार्टियों की चाल यह है की वह धर्म जाति, क्षेत्र ,भारत की संस्कृति को तोड़ना चाहते है / एक सरकार सत्ता में आते ही अपने जाति के साथ हो कर काम करने लगती है आखिर यह क्या है /विदर्भ को राज्य बनायेगे तभी विकास होगा / प्रसाशनिक कर्तव् भी होता है / सभी लोगो को स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल , कोर्ट यह तक की हाई कोर्ट , सुप्रीम कोर्ट , घर के पास ही चाहिए / राज्य का बटवार ऐसे ही होता रहा तो जिला स्तर पर राज्य भी बनाने की बात होने लगेगी /जहाँ जाति का बहुमत हो वह अपना राज्य बनाने की बात करेगा / जब भारत आज़ाद हुआ तब राज्यों का गठन हुआ , तो उस समय एक राज्य और बनाने की बात हुई थी , जो की पश्चिम बंगाल और आसाम के पास है -कूच विहार क्या उसे अभी तक राज्य बनाया गया है / इस की भी अपनी अलग संस्कृति है /

राज्य का बटवारा -सिर्फ क्षेत्रवाद का रूप है

आज भारतवर्ष क्षेत्रवाद इतना व्यापक तौर पर दिखाई दे रहा है ,की भारत में राज्यों के बटवारे की लहर दोड गई है / एक तरफ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव की भूख हड़ताल ने तेलंगाना राज्य बन जाने की मांग पर उनकी उम्मीद बढ गई है /दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश के बटवारे की बातें चल रही है / क्या यह सही है , क्या उत्तरप्रदेश की कोई संस्कृति नही है ? कुछ लोगो की मूर्तिया इस लिए समाज में स्थापित की जाती है / ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सके लेकिन उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री ने माननीय कांशी राम जी के बगल में अपनी मूर्तिया भी लगवा दी है / आखिर यह क्या है , पार्टी वशीयत का उल्लेख करते हुए मायावती कहती है स्वर्गीय कशी राम जी की इच्छा थी जिन लोगो की मूर्तिया मरने के बाद लगायी जाती है उसे वह देख नही पाते , उनकी मूर्तियों के साथ उनके चाहने वाले की भी मूर्तिया लगे / क्या इस लिए माया वती अपनी मूर्तिया लगवा रहीं हैं / स्वर्गीय कशी राम जी को में भी बहुत चाहता हूँ , इतना की दलित और अल्पसंख्यक डिप्लोमा की पढाई की , दलित मुद्दे पर काम भी करता हूँ / क्यो की दलित की कोई सर्वमान्य परिभाषा नही है ,हर व्यक्ति दलित है जिस के साथ शोषण हुआ हो , वंचित हो , वह दलित है , दलित किसी विशेष धर्म से सम्बन्ध नही है हर धर्म में दलित है हर वर्ग समुदाय में शोषण होता है / कांशी राम जी को में चाहता हूँ इस का यह आशय नही की मेरी मूर्तिया कांशी राम जी के बगल में लगा दी जाए / उत्तरप्रदेश को अब बाटने की बात हो रही है / कारण बताया जा रह है इससे विकास जल्दी होगा / जो मुख्यमंत्री यह कहता है वह बड़े राज्य का संचालन नही कर सकने का करण बताते है उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए /बड़ा राज्य रह कर भी विकास किया जा सकता है /छोटे राज्य बनाने से क्षेत्रवाद फैलेगा न की विकास / खैर यह मेरीराय है इस से जुड़े लोगो की राय अलग हो सकती है जो नेता यह कहता है की मरने के बाद मूर्तिया लगायी जाती है ,इस से मरा हुआ व्यक्ति देख नही पाता, जीवित रहते हुय ही मूर्तिया लगनी चाहिए , ताकि वह देख सके ,मरने के बाद मूर्तिया लगाने से क्या फायदा / मेरा मानना है जो नेता जीवित रहते हुए अपनी मूर्तिया लगवाता है , उसकी मृत्यु के बाद उसकी मूर्तियों को तौड़ देना चाहिए / ऐसा भी वसीयत बनवाना चाहिए /मृत्यु के बाद उसकी मूर्तिया तौड देनी चाहिए / मरने के बाद न तो नेता को सम्मान की जरुरत है, क्यो की जीवित रहते हुए ही उसने ख़ुद ही मूर्तिया लगा कर सम्मान प्राप्त कर ली , मरने के बाद नेता को क्या सम्मान की जरुरत ......./