Monday, December 14, 2009
राज्य के बटवारे पर .......मूर्तिया
जो नेता यह कहता है की मरने के बाद मूर्तिया लगायी जाती है ,इस से व्यक्ति देख नही पाता, जीवित रहते हुय ही मूर्तिया लगनी चाहिए , ताकि वह देख सके ,मरने के बाद मूर्तिया लगाने से क्या फायदा / मेरा मानना है जो नेता जीवित रहते हुए अपनी मूर्तिया लगवाता है , उसकी मृत्यु के बाद उसकी मूर्तियों को तौड़ देना चाहिए / ऐसा भी वसीयत बनवाना चाहिए /मृत्यु के बाद उसकी मूर्तिया तौड देनी चाहिए / मरने दे बाद न तो नेता को सम्मान की जरुरत है, क्यो की जीवित रहते हुए ही उसने ख़ुद ही मूर्तिया लगा कर सम्मान प्राप्त कर ली , मरने के बाद नेता को क्या सम्मान की जरुरत ......./
Sunday, December 13, 2009
राज्य का batwaar क्यो
आज भारतवर्ष क्षेत्रवाद इतना व्यापक तौर पर दिखाई दे रहा है ,की भारत में राज्यों के बटवारे की लहर दोड गई है / एक तरफ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव की भूख हड़ताल ने तेलंगाना राज्य बन जाने की मांग पर उनकी उम्मीद बढ गई है /दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश के बटवारे की बातें चल रही है / क्या यह सही है , क्या उत्तरप्रदेश की कोई संस्कृति नही है ? कुछ लोगो की मूर्तिया इस लिए समाज में स्थापित की जाती है / ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सके लेकिन उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री ने माननीय कांशी राम जी के बगल में अपनी मूर्तिया भी लगवा दी है / आखिर यह क्या है , पार्टी वशीयत का उल्लेख करते हुए मायावती कहती है स्वर्गीय कशी राम जी की इच्छा थी जिन लोगो की मूर्तिया मरने के बाद लगायी जाती है उसे वह देख नही पाते , उनकी मूर्तियों के साथ उनके चाहने वाले की भी मूर्तिया लगे / क्या इस लिए माया वती अपनी मूर्तिया लगवा रहीं हैं / स्वर्गीय कशी राम जी को में भी बहुत चाहता हूँ , इतना की दलित और अल्पसंख्यक डिप्लोमा की पढाई की , दलित मुद्दे पर काम भी करता हूँ / क्यो की दलित की कोई सर्वमान्य परिभाषा नही है ,हर व्यक्ति दलित है जिस के साथ शोषण हुआ हो , वंचित हो , वह दलित है , दलित किसी विशेष धर्म से सम्बन्ध नही है हर धर्म में दलित है हर वर्ग समुदाय में शोषण होता है / कांशी राम जी को में चाहता हूँ इस का यह aashaye नही की मेरी मूर्तिया कांशी राम जी के बगल में lagai जाए / उत्तरप्रदेश को अब bantne की बात हो रही है / कारण बताया ja रह है इससे vikash जल्दी होगा / जो मुख्यमंत्री यह कहता है वह बड़े राज्य का sanchalan नही कर sakane का karan batate है unhe अपनी kurshi छोड़ दे चाहिए /बड़ा state रह कर भी vikash किया ja सकता है /छोटे राज्य banne से क्षेत्रवाद phelega न की vikash / kher यह मेरी ray है इस से जुड़े लोगो की ray अलग हो sakati है
Friday, December 4, 2009
दुनिया के अजब लोग
मन्दिर मस्जिद की लड़ाई क्या इससे दुनिया चलाने वाला खुश होगा , यह मात्र भ्रम है / भगवन मर्याद पुरुषोतम श्री राम चंदर जी को कितना दुःख हुआ होगा जब बाबरी मस्जिद तोड़ दी गई होगी / भगवान् राम चंदर त्याग की मूर्ति थे / न की आज के भ्रष्टाचारी लोगो की तरह / लोगो भगवान् को भी नही छोड़ा , पूरा भारत वर्ष ही भगवान् राम का है / धर्म के नाम पर ,जाती के नाम पर ,और आज कल क्षेत्र के नाम नेता लोग राजनीती कर रहे है/ लोगो को समझना चाहिए / यह मानवता के दुश्मन है /
Friday, November 27, 2009
क्षेत्रवाद
भारत में कई तरह की समस्याए हैं / उन समस्याओं में एक समस्या क्षेत्रवाद की भी है / भारत में क्षेत्रवाद लगभग १९८४ से भी पहले शुरू हुआ लेकिन १९८४ के आस पास बढ़ता हुआ दिखा /जो वर्तमान किसी क्षेत्र राज्य का हिस्सा बनता दिखाई दे रहा है /प्रश्न उठता है क्या ?क्षेत्रवाद को भारतीय जनसमूह स्वीकार करते हैं या उनकी मानसिक स्थिति इस तरह ढाल दी जाती है की वह क्षेत्रवाद में शामिल होने लगते हैं /क्षेत्रवाद राजनीतिक कारणों के कारण भी उदय हुआ / कोई सवर्जन की बात करता है , जहाँ पर सभी धर्मो -विचारो के लोगो का स्वागत है /उस विचार धारा को तोड़ने के लिए धर्म की राजनीती की उदय हुआ /जो एक धर्म को न्याय दिलाने के लिए या वह सोचते है की उनके साथ अन्याय हुआ इस विचार धारा के साथ उन्होंने समुदाय का निर्माण किया या आज़ादी से पहले हो भी चुका था /उन समुदायों में से एक राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ ,जिस का आधार ही धर्म विशेष की राजनीती करना था /लोगो ने भावनात्मक तरीके से साथ देने आए कुछ ने मना किया /इस तरह से भारत में धर्म विशेषकर राजनीतिक शुरू हुई /इसी तरह जाति के अन्दर ही आपसी छुआ छूत ऊँचनीच की दीवार भारतीय समाज में वर्षो से चली आ रही व्यस्था को तोड़ने के लिए दलित राजनीती का दौर शुरू हुआ /आज भारत में कई पार्टिया राजनीतिक मैदान में है /राजनीतिज्ञों के पास भारतीय समाज को बाटने के लिए अब कोई चारा नही सूझ रहा था /तो महाराष्ट्र के बाल ठाकरे ,जिन्हें लोग बाला साहेब ठाकरे कहते हैं /उन्होंने क्षेत्रवाद की अवधारणा को बढाया , ऐसे नेता अपना उल्लू सीधा करने के लिए लोगो का पथ भ्रष्ट करना शुरू करते हैं /कहते है आज हमारे राज्ये में लोग भूखे मर रहे हैं ,लोगो को काम नहीं मिल रहा है / हमारी भाषा स्वतंत्र भारत में लुप्त हो रही है /क्षेत्रवादी नेता कहते है ऐसी भाषाओ का सम्मान किया जा रहा है जिसे हमारे पूर्वज सम्मान नही देते थे /इस प्रकार ऐसे नेता कुछ लोगो को अपनी ओर खीचने में सफल हो जाते है और सफल हुए भे है /में पूछता हूँ आज दिल्ली के लोगो में क्या कोई यहाँ का लोकल व्यकित रिक्शा चला रहा है ? क्या वह पाँच मंजिलो पर चढ़ कर मजदूरी करने को तैयार है /लेकिन बिहार के लोग कर रहे हैं /कुछ मेहनत के बल पर अधिकारी भी हैं /मैं क्षेत्रवादी धरना से ग्रस्त राज्यों से पूछना चाहता हूँ की वहां की जनता मजदूरी क्यो नही करती ? क्या मजदूरी करना पाप हैं ?क्षेत्रवाद ऐसी बीमारी है जो भारतीय समाज तो तोड़ सकती है /और तोड़ भी रही है / यह हमरे लोकतंत्र के खतरा भी है /कभी प्रवासी स्टुडेंट्स के पिटाई की जाती है कभी धार्मिक त्यौहारों पर हँसी उड़ाई जाती है / आखिर यह क्या है ?क्षेत्रवाद ऐसा हावी होता जा रहा है की उसने राष्ट्र भाषा हिन्दी पर भी प्रहार किया है /महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के विधायक ने एक समजवादी पार्टी के विधायक को थप्पड़ मारा ,क्योकि वह हिन्दी में शपथ ले रहे थे /उस विधान सभा का द्रश्य भारत की जनता ने देखा एक तरफ हम हिन्दी की बात करते हैं दुःख है की भारत में ही हिन्दी के साथ सोतेला व्यवहार हो रहा है /आखिर क्यो ?..............................बात और भी है ......मिले ...सैयद परवेज़ से
Monday, November 16, 2009
सचिन के खिलाफ बालठाकरे का बयान बिल्कुल देश को तोड़ने वाला है सचिन अगर यह कह रहे हैं के मै महाराष्ट्री होने के साथ एक भारतीय हूँ तो क्या गलत कहा ,१६-११-२००९ सामना न्यूज़ पेपर के माध्यम से मुंबई की बढती आबादी ,भुखमरी , महानगर में फैलती बीमारियों के लिए बहार से रोजगार प्राप्त करने आए लोगो को बदनाम करना , क्षेत्रवाद फैलाना , मुंबई को १०५ लोगो का बलिदान तो सही है लेकिन १०५ लोगों की आत्मा बालठाकरे जैसे लोगो से दुखी होगी / क्योकि महाराट्र के लोगो ने भारत को जोड़ना चाह है तोड़ना नही / क्षेत्रवाद नेता अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक जगह पाने के लिए -क्षेत्रवाद को ढोंग कर रहे है -हिंदुस्तान एक है इसे तोड़ने वोलो तो सज़ा मिलने चाहिए -महाराष्ट्र ले लोगो से अपील है -क्षेत्रवादी तत्वों को समाप्त करे , क्यो की जो देश का नही वह अपने राज्ये का नही हो सकता /
Sunday, November 15, 2009
शिवसेना और मनसे द्वारा मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया क्लर्क परीक्षा में क्षेत्रवाद की बात करना देश में अशांति फैलाना है कोई भी सरकारी या गैरसरकारी संस्थान कर्मचारियों की भर्ती उसकी योगिता से करता है क्या अन्य राज्य में होने वाली परीक्षायों में कौन रोक रहा है अगर हर स्टेट की पार्टी क्षेत्रवाद की बात करेगीं तो भारत टूट जायेगा भारत सरकार को चाहिए की ऐसी राजनीतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगाये महाराट्र की जनता से मेरी अपील है की ऐसी राजनीतिक पार्टियों को सहयोग प्रदान न करे ,सोचने वाली बात है जो देश की एकता और अखंडता को नही समझता वह क्या महाराष्ट्र के वीरो के विचारो को समझेगा क्योकि देश वृहत विचारो से चलता है छोटी मानसिकता से नही /
Saturday, November 14, 2009
महाराष्ट्र नव निर्माण के निदर्लीय विधायक दुवारा समाज वादी पार्टी के विधायक को इसलिये विधान सभा में मनसे के विधायक ने समजवादी पार्टी के नेता पर हाथ उठाया क्योकि वह हिन्दी में शपथ ले रहे थे भारत में क्षेत्रवाद एक भयंकर समस्या बनती जा रही है एक तरफ हम हिन्दी की बात करते है दूसरी तरफ भारत में ही हिन्दी का अपमान हो रहा है देश बहुत जगहों से टूटता दिख रहा है कभी धर्म के नाम पर कभी जाती के नाम पर टूटता दिख रहा है क्षेत्रवाद के नाम पर यह देश द्रोही लोक तंत्र को समाप्त करने वाले कभी बिहारियों को ,बिहार के लोगो को मारते है मानसिक अत्याचार करते है क्या यह बिहार के लोग शहरों में रिक्शा चलाते है क्या यह रिक्शा चलाये मजदूरी करे यह नही करेगे क्योकि इनके पेट भरे हु है आवश्कता है राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी का जन्तर पढ़े -----तब यह भारत की विभिन्नता में एकता को समझ पायेगे क्यो की भारत महान है
Subscribe to:
Posts (Atom)